
हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिज़ाज। अगले 6 दिनों तक बारिश के आसार।
शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 15 और 16 मार्च को हल्की बारिश बताई है। मार्च के दूसरे पखवाड़े में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। दिन में हल्की गर्माहट के बावजूद सुबह और शाम की हवाओं ने शहरवासियों को हल्की ठंडक का एहसास करवाया है।
शनिवार को न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम का मिज़ाज थोड़ा सुहावना हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में उतार चढ़ाव बना रह सकता है। 16 मार्च को आसमान हल्के बादलों से घिरा रहने के साथ एक दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बताई गई है। इसके बाद भी सप्ताह के दौरान मौसम में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।
16 मार्च को अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया है जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आस पास रह सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च के इस समय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में ऐसे बदलाव सामान्य है।हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिज़ाज। अगले 6 दिनों तक बारिश के आसार।
शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 15 और 16 मार्च को हल्की बारिश बताई है। मार्च के दूसरे पखवाड़े में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। दिन में हल्की गर्माहट के बावजूद सुबह और शाम की हवाओं ने शहरवासियों को हल्की ठंडक का एहसास करवाया है।
शनिवार को न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम का मिज़ाज थोड़ा सुहावना हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में उतार चढ़ाव बना रह सकता है। 16 मार्च को आसमान हल्के बादलों से घिरा रहने के साथ एक दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बताई गई है। इसके बाद भी सप्ताह के दौरान मौसम में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।
16 मार्च को अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया है जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आस पास रह सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च के इस समय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में ऐसे बदलाव सामान्य है।