
रोड़ी बाजार का एक दुकानदार हुआ पांच दिन से लापता | दुकानदार के पिता ने उसके अगवाह होने की आशंका जताई और आशंका जताते हुए पुलिस को सुचना दी | तो शहर थाना प्रभारी चरणजीत सिंह का कहना है की यह मामला अपहरण का नहीं है बल्कि कोई पैसों की लेन देन का मामला है |
दुकानदार के पिता ने बताया की उन्हें पता चला की कुछ अज्ञात लोग उसके बेटे से कुछ समय पहले लगातार पैसों की मांग कर रहे थे | वो लोग दुकानदार को दूकान पर आकर धमकाते थे और जान से मरने की धमकी भी देते थे | 17 अगस्त रात 9 बजे उनका बेटा जिसका नाम यश है वह लापता हो गया था | उसका फ़ोन भी बंद आ रहा था |
पुलिस को दी गयी शिकायत में भीम कॉलोनी में रहने वाले सुरेन्द्र सिंह ने बताया की उनकी रोड़ी बाजार में राजेंद्र बैग हाउस के नाम से दुकान है | जिसका काम उनका बीटा यश देखता था | कुछ समय पहले यश नशे के चंगुल में फास गया था | सुरेंदर का कहना है की उसे पता चला है की यश पिछले कुछ समय से दूकान में जितनी भी आमदनी होती थी , वह उन अज्ञात लोगों के डर के वजह से उनके दबाव में आके सारी राशी उन्हें दे देता था |
यश अब तक लग भाग 50 से 60 लाख तक उन अज्ञात लोगों को दे चूका है | सुरेन्द्र का कहना है की यश ने अपनी माँ संतोष देवी के खाते से करीब 11 लाख रुपए निकालकर उन अज्ञात लोगो को दे रखे है |